नई दिल्ली। टाटा प्ले ने टाटा प्ले रियलिटी टीवी लॉन्च किया है। यह सेवा 24×7 निशुल्क उपलब्ध होगी और हिंदी रियलिटी टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो पेश करेगी। दर्शकों…
नई दिल्ली। टाटा प्ले ने टाटा प्ले रियलिटी टीवी लॉन्च किया है। यह सेवा 24×7 निशुल्क उपलब्ध होगी और हिंदी रियलिटी टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो पेश करेगी। दर्शकों के बीच बिना कथानक वाले रियलिटी शो की लोकप्रियता को देखते हुए टाटा प्ले ने अपनी पेशकशों में रियलिटी टीवी को शामिल किया है ताकि दर्शक विभिन्न श्रेणियों, प्रारूपों और अनुभवों वाले अलग-अलग शो देख सकें। यह सेवा शेमारू एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी में शुरू की गई है, जिसकी शुरुआत बिग बॉस के दो सीजन के साथ हुई है।
आने वाले समय में इस पर और ज्यादा शो दिखाए जाएंगे
टाटा प्ले रियलिटी टीवी पर दर्शक रियलिटी टीवी की उन महत्वपूर्ण हस्तियों, टकरावों, दोस्तियों, भावनात्मक सफर और सांस्कृतिक पलों को देख सकेंगे, जो अपने पहले प्रसारण के काफी बाद भी चर्चाओं में शामिल रहे हैं। यह चैनल बिग बॉस के दो अलग-अलग सीजन के साथ शुरू हुआ है। पहला सीजन 2006-07 में आया था, जिसके साथ इस सफल रियलिटी शो की शुरुआत हुई थी। इसमें दर्शकों को पहली बार मशहूर हस्तियों को एक साथ लगातार निगरानी में रहते हुए देखने का अवसर मिला था।
इसकी मेजबानी अरशद वारसी ने की थी और इसके विजेता राहुल रॉय थे। इसमें राहुल रॉय, रवि किशन और राखी सावंत जैसे प्रतियोगी थे, जिनके व्यक्तित्वों और बातचीत ने इस शो के सबसे शुरुआती पलों को यादगार बना दिया। इसके साथ लोकप्रिय सीजन 11 भी पेश किया जा रहा है, जो साल 2017-18 में आया था। इसके मेजबान सलमान खान थे और इसकी विजेता शिल्पा शिंदे थीं
यह सीजन लोकप्रिय हस्तियों, जबरदस्त टकरावों, भावनात्मक क्षणों और बहुत ही दिलचस्प कामों पर आधारित चुनौतियों के लिए याद किया गया। शिल्पा शिंदे और हिना खान का सफर और उनके संबंध शो के इतिहास में सबसे अधिक चर्चा में रहे। यह पूरे देश में काफी सुर्खियों में रहा। इस चैनल पर रोज बिग बॉस सीजन 1 और सीजन 11 की नई कड़ियाँ प्रसारित होंगी, जिससे दर्शकों को ‘इस कलेश को दोबारा महसूस करने’’ का अवसर मिलेगा। वो शो के सबसे यादगार सीजन फिर से देख सकेंगे।
टाटा प्ले रियलिटी टीवी पर दर्शक 24×7 बिना विज्ञापन के हिंदी रियलिटी मनोरंजन देख सकेंगे
सीजन 1 में राखी सावंत की यादगार वापसी से रवि किशन – राहुल रॉय के बीच का तालमेल और सीजन 11 में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के टकराव से लेकर हिना खान का सफर और पुनीश शर्मा एवं बांदगी कालरा का संबंध दर्शक फिर से देख सकेंगे। इस चैनल पर वो किरदार और कहानियाँ फिर से प्रसारित होंगे, जिन्होंने दर्शकों की दिलचस्पी बनाकर रखी थी। इसके साथ कुछ शॉर्ट्स भी प्रसारित होंगे, जिनमें दर्शकों को बिग बॉस के घर के यादगार टकराव और दोस्तियाँ देखने को मिलेंगी
स्रोत: www.thehindipioneer.com


