जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाने पर भड़कीं डिंपल यादव, बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

shikha verma
2 Min Read

जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की है।

डिंपल यादव ने क्या कहा?

मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध करने वालों की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। अपने बयान में उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार विरोध की आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने क्या दी सफाई?

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सोनम वांगचुक लगातार 21 दिनों से भूख हड़ताल पर थे और उनकी सेहत बिगड़ रही थी। पुलिस का कहना है कि दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों और चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कदम स्वास्थ्य कारणों से उठाया गया है।

प्रदर्शनकारियों से की गई अपील

पुलिस ने जंतर-मंतर पर मौजूद अन्य प्रदर्शनकारियों से भी शांतिपूर्ण ढंग से स्थल खाली करने की अपील की है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

पहले भी पहुंची थीं डिंपल यादव

कि 16 जुलाई को डिंपल यादव समाजवादी पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ जंतर-मंतर पहुंची थीं और सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी। उस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारेबाजी भी की थी।

Share This Article
Leave a Comment