बीसलपुर मुख्य मार्ग भुता थाना क्षेत्र के ग्राम डड़िया नवाजिश अली के पास सुबह घने कोहरे होने के कारण कार और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत होने से कार सवार पांच लोग घायल हो गए हादसा होते ही मौके से ट्रक चालक फरार हो गया सूचना पर पहुंची भुता पुलिस ने सभी घायलों शिक्षको को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है जिसमें दो शिक्षकों की हालत नाजुक बताई जा रही है मौके पर दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है.



