हिमाचल के बड़ा भंगाल में सीएम सुक्खू का दौरा, महिलाओं और किसानों के लिए बड़े फैसले

shikha verma
2 Min Read

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने बड़ा भंगाल में रात्रि प्रवास किया।

महिलाओं के लिए 1500 रुपये की मासिक सहायता

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत बड़ा भंगाल की सभी पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

बिजली और शिक्षा से जुड़े बड़े फैसले

दुर्गम क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनरेटर सेट लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके साथ ही स्कूली बच्चों को शिक्षा जारी रखने के लिए विशेष इंसेंटिव देने की घोषणा की गई है। क्षेत्र के नजदीकी स्कूलों को नोडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिल सकें।

इको-टूरिज्म और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बड़ा भंगाल को इको-टूरिज्म गंतव्य के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्राकृतिक खेती से उत्पादित राजमाह पर सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देगी और किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समर्थन

भेड़ पालकों के हित में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उनके द्वारा पाले गए पशुओं से उचित मूल्य पर मीट खरीदेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

क्षेत्र के विकास का आश्वासन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार दुर्गम क्षेत्रों के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया और नुकसान का जायजा लिया। कि वर्ष 2011 के बाद किसी भी मुख्यमंत्री का बड़ा भंगाल क्षेत्र में यह पहला दौरा है। इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment