कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से किया गया मुक्त

shikha verma
2 Min Read

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटा दिया है। पार्टी ने यह फैसला उनके वायरल वीडियो और हाल ही में हुए ‘संसद चलो’ प्रदर्शन में उनकी अनुपस्थिति को लेकर लिया है।

पार्टी की ओर से जारी बयान में विजेता दहिया के व्यवहार को आंदोलन की भावना और पार्टी के सिद्धांतों के विपरीत बताया गया। पार्टी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान जब कार्यकर्ता और समर्थक आंदोलन में सक्रिय थे, उसी समय सामने आए वीडियो को लेकर संगठन ने आपत्ति जताई।

CJP ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि विजेता दहिया को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारियों से मुक्त किया जा रहा है और अब वह पार्टी की ओर से किसी भी आधिकारिक भूमिका में नहीं रहेंगे।

वायरल वीडियो को लेकर हुआ विवाद

दरअसल, सोशल मीडिया पर विजेता दहिया का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बर्गर खाते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो को लेकर पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच प्रतिक्रिया सामने आई। आरोप लगाया गया कि वह पार्टी के ‘संसद चलो’ प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए।

वीडियो में विजेता दहिया अपने ऊपर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहते नजर आए कि किसी व्यक्ति के खाने-पीने के निजी फैसलों को लेकर उसे जवाबदेह नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह राजनीति में आने के इच्छुक नहीं हैं।

विजेता दहिया को हटाने का फैसला पार्टी के भीतर अनुशासन और आंदोलन की छवि को बनाए रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment