‘टटीरी’ विवाद के बाद बादशाह ने लिया बड़ा कदम, 50 लड़कियों की शिक्षा का वादा

Bole India
2 Min Read

बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह ने अपने गाने टटीरी को लेकर हुई आलोचना के बाद माफी मांगते हुए 50 लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया है। मंगलवार को बादशाह राष्ट्रीय महिला आयोग (NWC) के सामने पेश हुए और उन्होंने अपने गाने को लेकर शर्मिंदगी जताई।

बादशाह ने क्या कहा?

राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने बादशाह ने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने यह वादा किया कि अगले चार महीनों के भीतर वे एक ऐसा गाना तैयार करेंगे, जो महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी भलाई के लिए समर्पित होगा। इसके अलावा उन्होंने 50 लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली। इससे पहले बादशाह ने सोशल मीडिया पर भी माफी मांगी थी और विवादित गाना डिलीट कर दिया था।

विवाद का पूरा मामला

बादशाह का गाना टटीरी हाल ही में रिलीज़ हुआ था, जिसमें रैप और म्यूजिक शामिल था। जैसे ही यह गाना सामने आया, आलोचना तेज़ हो गई। विवाद का मुख्य कारण यह था कि गाने में स्कूल ड्रेस में छोटी लड़कियों को ऑब्जेक्टिफाई किया गया और फूहड़ डांस स्टेप दिखाए गए। हरियाणा महिला आयोग ने इस पर आपत्ति जताई और गाना हटाने का आदेश दिया। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले पर संज्ञान लिया।

इस घटना के बाद बादशाह ने अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांग ली है और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया है। यह मामला उनके लिए पहला विवाद नहीं है; इससे पहले भी उनके कुछ गाने आलोचना के घेरे में रह चुके हैं।

Share This Article
Leave a Comment