रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से बाहर होने के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) की ओर से एक्टर को लेकर उठाए गए कदमों के बाद विवाद और भी बढ़ गया है। वहीं, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि उनके सदस्य रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है।
रणवीर के फिल्म छोड़ने के पीछे क्रिएटिव डिफरेंसेस की चर्चा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद वह ‘डॉन 3’ में अपने किरदार को और ज्यादा इंटेंस और हिंसक रूप में दिखाना चाहते थे, जिस पर मेकर्स के साथ मतभेद सामने आए।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े स्टार के फिल्म छोड़ने पर विवाद हुआ हो। इससे पहले भी कई फिल्मों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
करीना कपूर – ‘टॉक्सिक’
यश स्टारर इस फिल्म में करीना कपूर को अहम रोल ऑफर हुआ था, लेकिन डेट्स और शेड्यूल की समस्या के कारण वह प्रोजेक्ट से बाहर हो गईं।
करीना कपूर – ‘कहो ना… प्यार है’
करीना ने इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भी की थी, लेकिन बाद में वह इससे अलग हो गईं। बाद में यह फिल्म अमीषा पटेल के साथ रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हुई।
कार्तिक आर्यन – ‘दोस्ताना 2’
2021 में कार्तिक आर्यन के इस फिल्म से बाहर होने की काफी चर्चा रही। क्रिएटिव डिफरेंसेस और अनबन की खबरों ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
ऋतिक रोशन – ‘शुद्धि’
ऋतिक रोशन इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों और क्रिएटिव डिफरेंसेस के चलते फिल्म छोड़ दी।


