Apple iPhone 18 सीरीज में दे सकता है बड़ा विजुअल और परफॉर्मेंस अपग्रेड

shikha verma
2 Min Read

ऐप्पल अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। ताजा लीक्स के मुताबिक, इन दोनों मॉडल्स में अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिससे यूजर्स को और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro में जहां 6.3 इंच की जगह लगभग 6.4 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, वहीं iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की जगह करीब 7 इंच की स्क्रीन मिलने की संभावना है। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह पहली बार होगा जब किसी iPhone मॉडल में इतने बड़े डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसके साथ ही कंपनी डिजाइन में भी बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मॉडल्स में डायनामिक आईलैंड का साइज करीब 35 प्रतिशत तक छोटा किया जा सकता है। साथ ही ऐप्पल LTPO+ डिस्प्ले पैनल का उपयोग कर सकती है, जो ज्यादा पावर एफिशिएंट और बेहतर परफॉर्मेंस देने वाला होगा।

बैटरी को लेकर भी अपग्रेड की उम्मीद है। दोनों प्रो मॉडल्स में 5,100mAh से 5,200mAh तक की बैटरी दी जा सकती है, जबकि प्रो मैक्स वर्जन में थोड़ी बड़ी बैटरी के कारण डिवाइस की मोटाई में हल्का इजाफा संभव है।

लॉन्चिंग की बात करें तो ऐप्पल हर साल की तरह इस बार भी सितंबर में नए iPhone मॉडल्स पेश कर सकती है। ऐसे में iPhone 18 Pro सीरीज को सितंबर 2026 के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किए जाने की संभावना जताई जा रही है। कीमत को लेकर अनुमान है कि यह मौजूदा प्रो मॉडल्स के आसपास ही रह सकती है, यानी शुरुआती कीमत करीब 1.34 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। iPhone 18 Pro सीरीज बड़े डिस्प्ले, बेहतर बैटरी और डिजाइन अपग्रेड के साथ एक बड़ा अपडेट साबित हो

Share This Article
Leave a Comment