भोपाल केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्विशा शर्मा मामले की जांच पर CBI को जिम्मेदारी

shikha verma
2 Min Read

भोपाल के हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले का सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. एम. पंचोली शामिल हैं, ने मामले की सुनवाई की।

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मृतका के परिवार से जुड़े कई पहलुओं पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को ऐसे मामलों में समय रहते हस्तक्षेप करना चाहिए, ताकि स्थिति यहां तक न पहुंचे।

इस पर मुख्य न्यायाधीश ने मीडिया से अपील की कि पीड़ित या आरोपी पक्ष के बयान लेकर मामले को प्रभावित करने की कोशिश न की जाए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कानून और प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ेगी और सभी पक्ष जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करेंगे। अदालत ने यह भी भरोसा जताया कि CBI निष्पक्ष जांच करेगी।

सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के वकील ने आरोपों को गलत बताया और कहा कि बयान पहले ही दर्ज कराए जा चुके हैं। वहीं, पीड़ित पक्ष के वकील ने दावा किया कि शुरुआती चरण में सबूतों को नुकसान पहुंचाया गया था।

अदालत ने सभी पक्षों से अपील की कि वे किसी भी तरह की पूर्व-टिप्पणी या बयानबाजी से बचें और जांच प्रक्रिया को स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ने दें।

Share This Article
Leave a Comment