विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि भारत-नीदरलैंड्स साझेदारी ने तकनीक, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और समुद्री क्षेत्र जैसे रणनीतिक सेक्टर्स में मजबूत विस्तार किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 से 17 मई 2026 तक की नीदरलैंड्स यात्रा, 2017 के बाद उनकी दूसरी यात्रा है और इसे भारत-नीदरलैंड्स संबंधों के लिए एक अहम मोड़ माना जा रहा है।
अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच खेल संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत में आयोजित T20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत और नीदरलैंड्स वैश्विक मंच पर बेहतर समन्वय कर सकते हैं और अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं को सुरक्षित बनाने के लिए साथ काम कर सकते हैं। उन्होंने भरोसेमंद और पारदर्शी सप्लाई चेन तैयार करने में दोनों देशों के सहयोग पर भी जोर दिया।


