तमिलनाडु सियासत में हलचल, स्टालिन को पीछे छोड़ TVK आगे

shikha verma
2 Min Read

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच कोलाथूर सीट से चौंकाने वाले रुझान सामने आए हैं। इस सीट पर एम के स्टालिन पीछे चल रहे हैं, जबकि वी. एस. बाबू ने बढ़त बना ली है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार वी. एस. बाबू को अब तक 41,616 वोट मिले हैं, जबकि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को 33,641 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह टीवीके उम्मीदवार करीब 7,975 वोटों से आगे चल रहे हैं, हालांकि मतगणना अभी जारी है और स्थिति बदल भी सकती है।

वी. एस. बाबू पहले द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के विधायक रह चुके हैं और 2006 में पुरासवाल्कम सीट से चुनाव जीत चुके हैं। बाद में वे इस साल फरवरी में तमिलगा वेट्री कझगम में शामिल हो गए। अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय ने उन्हें कोलाथूर सीट से उम्मीदवार बनाया था।

तमिलनाडु चुनाव में TVK का प्रदर्शन शुरुआती रुझानों में काफी मजबूत दिख रहा है और पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। DMK और AIADMK के बीच पारंपरिक मुकाबले के बीच TVK का उभार राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। राज्य में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था और अब मतगणना जारी है, जिसके अंतिम नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Share This Article
Leave a Comment