महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो मजबूत होगा लोकतंत्र पीएम मोदी

Bole India
2 Min Read

नई दिल्ली में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि दशकों से लंबित इंतजार को खत्म कर महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक अवसर दिए जाएं।

प्रधानमंत्री ने 16 से 18 अप्रैल के बीच होने वाले संसद के विशेष सत्र को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2023 में नए संसद भवन में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के जरिए इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई थी।

उन्होंने कहा कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना है। इसी कड़ी में 16 अप्रैल से शुरू हो रहे विशेष सत्र के माध्यम से महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ को देशभर की महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जो इस पहल को और मजबूती देगा। उनके अनुसार, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी न सिर्फ समाज बल्कि पूरे लोकतंत्र को नई दिशा देगी।

Share This Article
Leave a Comment