दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरियर तोड़कर कार घुसी

Bole India
1 Min Read

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे, उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड एक कार बैरियर तोड़कर विधानसभा परिसर में प्रवेश करने में सफल रही। गाड़ी गेट नंबर 2 से अंदर घुसी और स्पीकर की गाड़ी के पास फूलों का गुलदस्ता और कुछ कागज रखकर वापस उसी गेट से चली गई।

इस घटना में लोहे का गेट भी टूट गया। बाद में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कार बरामद कर ली।

संसद की सुरक्षा में पहले भी हुई थी चूक

इससे पहले संसद परिसर में सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। 13 दिसंबर 2023 को, दो युवकों ने लोकसभा में प्रवेश कर सांसदों की बेंचों तक भागते हुए कलर स्मोक कैनिस्टर छोड़ दिए थे। इस घटना से सदन में अफरा-तफरी मच गई थी। बाहर मौजूद अन्य प्रदर्शनकारियों ने भी रंगीन धुआं छोड़ा। जांच में सामने आया कि आरोपी बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर विरोध जताना चाहते थे।

इस नई घटना से संसद और विधानसभा दोनों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Share This Article
Leave a Comment