महाराष्ट्र के Kalyan में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद ही Nashik पहुंचकर पुलिस स्टेशन में अपने अपराध की जानकारी दी। आरोपी की पहचान Vishal Bhutkar के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, विशाल भुतकर अपनी पत्नी Archana Bhutkar से मिलने कल्याण के उंबर्डे इलाके में पहुंचा था, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर विशाल ने अर्चना का गला घोंटकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।
हत्या के बाद आरोपी नासिक में अपने भाई के पास पहुंचा और उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद वह भाई के साथ Sarkarwada Police Station पहुंचा, जहां उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। शुरुआत में पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन सत्यापन के लिए नासिक पुलिस ने कल्याण की Khadakpada Police Station से संपर्क किया।
खड़कपाड़ा पुलिस की टीम जब उंबर्डे स्थित घर पहुंची तो वहां अर्चना भुतकर का शव मिला। घटना की पुष्टि होने के बाद नासिक पुलिस ने विशाल को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि दंपति के दो बच्चे हैं।
कल्याण में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी
इसी बीच कल्याण में Vande Bharat Express पर पत्थर फेंकने का भी मामला सामने आया है। Railway Protection Force (RPF) ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने ट्रेन पर पत्थर फेंकने के साथ उसका वीडियो भी बनाया था। यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे कल्याण के पास पटरी पुल के नजदीक हुई।
