छात्रों को बड़ी राहत, अवकाश की घोषणा, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुए आदेश

Bole India
4 Min Read

स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। शीतलहर व घने कोहरे के चलते यूपी के कासगंज, जौनपुर,रामपुर व बदायूं में 19-20 दिसंबर को कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। संभल, उरई, औरैया, फर्रुखाबाद, बरेली और कानपुर में भी 2 दिन सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश कक्षा नर्सरी से 12वीं तक लागू रहेगा। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है। 19 दिसंबर को आगरा के कक्षा 1 से 12वीं तक परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य समस्त बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। एटा में भी आज शुक्रवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों सहित आंगनवाड़ी केंद्रों बंद रहेंगे।

इन राज्यों में हो चुकी है शीतकालीन अवकाश की घोषणा

  • जम्मू-कश्मीर प्रशासन के शेड्यूल के अनुसार, प्री-प्राइमरी कक्षाओं में 28 फरवरी 2026 तक अवकाश रहेगा और 1 मार्च को स्कूल खुलेंगे। कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल की छुट्टियां 11 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी और 22 फरवरी 2026 तक चलेगी।जम्मू कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में 14 दिसंबर तक स्कूल में छुट्टी रहेगी।
  • राजस्थान में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक रहेगा। यह अवकाश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। शिविरा पंचांग 2025-26 के अनुसार छुट्टियों की तारीखें तय की गई है।
  • मध्य प्रदेश में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से चार जनवरी तक रहेगा। सरकारी स्कूलों में स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार 25 दिसंबर को क्रिसमस अवकाश रहेगा। इसके बाद नियमित कक्षाएं संचालित होंगी और फिर शीतकालीन अवकाश शुरू होगा।
  • छत्तीसगढ़ के स्कूलों में विंटर वेकेशन 22 से 27 दिसंबर तक घोषित हो सकता है।इस दौरान 21 और 28 दिसंबर को रविवार होने के चलते प्रदेश में स्कूल बंद रहेंगे। इस तरह छात्रों को एक सप्ताह छुट्टी का लाभ मिलने की उम्मीद है।
  • पंजाब शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की हैं।राज्य के सभी सरकारी एडेड और प्राइवेट स्कूल 1 जनवरी 2026 को खुलेंगे।इन स्कूलों में सभी सरकारी, प्राइवेट, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं।
  • दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए छुट्टी का ऐलान कर दिया है। कक्षा 6वीं से 11वीं तक हाईब्रेड मोड यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन तौर पर क्लास चलेगी।बोर्ड परीक्षा के चलते 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल की क्लास अनिवार्य है।हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी जल्द ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा होने की संभावना हैं। आमतौर पर इन राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी की शुरुआत में लागू होती हैं।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने 27 दिसंबर गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के मौके पर तमाम सरकारी स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है।संभावना है कि पीएम श्री स्कूल 20 से 31 दिसंबर 2025 तक और परिषदीय प्राथमिक स्कूल में 31 दिसंबर 2025 से शीतकालीन अवकाश शुरू हो सकता है।

दिसंबर अंत में भी कई छुट्टियां

21 और 28 दिसंबर को साप्ताहिक अवकाश रविवार होने के चलते पूरे देश में स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 24 से 26 दिसंबर के बीच क्रिसमस फेस्टिवल के चलते मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना समेत कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।26 दिसंबर को हरियाणा में गुरु ऊधम सिंह जयंती और 27 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में गुरु गोविंद सिंह जयंती के चलते अवकाश रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment