योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा

shikha verma
1 Min Read

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने वरिष्ठ महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को इस योजना की शुरुआत कर सकते हैं।

इस योजना के लागू होने के बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं परिवहन निगम की सभी बसों में बिना किराया यात्रा कर सकेंगी। यात्रा के दौरान पात्र महिलाओं को अपनी उम्र और पहचान प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखाना होगा।

सरकार के मुताबिक, इस योजना से प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। रक्षाबंधन से पहले सरकार के इस फैसले को महिलाओं के लिए बड़ी सौगात के तौर पर देखा जा रहा है।

योगी सरकार का यह कदम प्रदेश की वरिष्ठ महिलाओं के लिए आवागमन को आसान बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सुविधाजनक यात्रा का लाभ देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment