उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर तेरही कार्यक्रम के दौरान जमीन को लेकर मामूली विवाद पर दो पक्ष आमने सामने आ गये।एक दूसरे से भिड़ गये।आक्रोशित लोगों पुलिस के सामने ही तोड़फोड़ करने लगे।घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है।
घटना चुनार थाना क्षेत्र में 17 दिसंबर को रमेश की मां के तेरहवीं कार्यक्रम था। तेरहवीं के कार्यक्रम के दौरान विवादित जमीन पर टेंट लगाया गया था।जिसको लेकर एक पक्ष ने विवाद करना शुरू कर दिया।देखते-देखते दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आधे घंटे तक दोनों पक्षो के बीच जम कर विवाद मारपीट हुआ। पुलिस के सामने भी तोड़ फोड़ की गयी।शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


