बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में समूह लोन कलेक्शन एजेंटों से 8 दिसंबर को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रहपुरा अंडरपास के पास दबिश देकर चार आरोपियों में अंकित, रन सिंह, गोविंद उर्फ जहरीला और मोनू उर्फ मोरपाल को गिरफ्तार किया है इनके पास से 80 हजार रुपये नकद, एक सैमसंग टैबलेट, एक देशी तमंचा 315 बोर,दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है बही एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है पकड़े गए चारों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है….
