कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना ड्रग अधिकारी नरेश मोहन गई इस मामले मे है अहम भूमिका,इसकी गिरफ्तारी की जाये
नशीली कफ सिरप मामले मे आरोपी शुभम जायसवाल के साथ बाहुबली धनंजय सिंह की तस्वीर हो रही वायरल
अजय राय का आरोप, धनंजय सिंह हो या कोई सिंह या उपाध्याय सभी के खिलाफ जांच कर दोषी पाये जाने पर सख्त कारवाई हो
नशीले कफ सिरप मामले में SIT से जांच न हो बल्कि न्यायिक जांच करानी चाहिए,क्योकि SIT पर भरोसा नहीं है – अजय राय
किसी भी FIR में नरेश मोहन का अब तक नाम भी नहीं है इसलिए इसको बर्खास्त कर जांच करें
वहीं अयोध्या में रामभद्राचार्य जी की मौजूदगी न होने को लेकर कहा, रामभद्राचार्य जी की मौजूदगी न होना कोई बड़ी बात
नहीं,बल्कि चारो शंकराचार्य की मौजूदगी जरूरी थी लेकिन ऐसा नही हुआ
वहीं SIR को लेकर अजय राय ने विरोध दर्ज कराया और कहा कि ये सरकार की गलत मंशा है,यूपी के तीन – तीन BLO मर गये लेकिन यहाँ कान पर जूँ नहीं रेंग रहा,इसे रोकना चाहिए
अयोध्या में आयोजित हुए ध्वजारोहन में निमंत्रण मिला था कि नहीं के सवाल पर कहा,किसी भी मंदिर में जाने के लिए किसी इन्वितेशन की जरूरत नहीं ये बीजेपी ने परम्परा शुरु की है


