फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश विशाल को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Bole India
1 Min Read

फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उत्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त विशाल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार थाना उत्तर पुलिस टीम संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नगला पान सहाय के जंगलों में एक संदिग्ध व्यक्ति छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल पुत्र अनिल निवासी कौसल्यानगर, थाना उत्तर, के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

Share This Article
Leave a Comment