घटना की जानकारी मिलते ही खोराबार थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई टीमों का गठन किया है। घटना की जानकारी देते हुए गोरखपुर नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि, “प्रथम दृष्टया मामला विकलांग पेंशन के बंटवारे से जुड़ा हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
