मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में ‘विकसित यू0पी0@2047’ संवाद श्रृंखला के अर्न्तगत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्षों, क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आत्मनिर्भर पंचायतें ही विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की परिकल्पना को साकार कर सकती हैं। पंचायतें अपनी वार्षिक कार्ययोजना में विकास के मॉडल को बढ़ावा दें और लोककल्याण के साथ आय बढाने को प्राथमिकता दें। पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से विकास के नए मॉडल तैयार होंगे। यही आत्मनिर्भरता व सुशासन का आधार बनेगा।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान विकसित भारत अभियान से सम्बन्धित एक वीडियो फिल्म प्रदर्शित की गई तथा क्यू0आर0 कोड और समर्थ पोर्टल के माध्यम से सुझाव साझा करने की प्रक्रिया से पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘विकसित यू0पी0@2047’ को जन आन्दोलन एवं जनभागीदारी का कार्यक्रम बनाना है। उत्तर प्रदेश के विकास का रास्ता ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतां और जिला पंचायतां से होकर आता है। सभी को मिलकर प्रयास करना होगा, प्रयास करने पर ही परिणाम आयेगा और परिणाम देने के लिये स्वयं नेतृत्व करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी जिला और क्षेत्र पंचायतों में ‘विकसित उत्तर प्रदेश@2047’ विषय पर संगोष्ठियाँ आयोजित की जाएँ। यह संवाद हर ग्राम, हर ब्लॉक और हर जनपद की आत्मनिर्भरता व सुशासन का प्रतीक बनेगा, तब उत्तर प्रदेश विकसित भारत-2047 का पथ प्रदर्शक राज्य बनेगा।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बीते साढ़े आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने ऐतिहासिक प्रगति दर्ज की है। प्रदेश की जी0एस0डी0पी0 13 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 35 लाख करोड़ रुपये हो गयी है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 52 हजार रुपये से बढ़कर 01 लाख 20 हजार रुपये तक पहुँची है। 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर कार्य चल रहा है, जिससे 60 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। महिला कार्यबल भागीदारी 13 प्रतिशत से बढ़कर 34 प्रतिशत हो गयी है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के माध्यम से 90 हजार से अधिक युवा स्वरोजगार से जुड़े हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज हुई हैं। उत्तर प्रदेश में सड़क, रेल व एयर कनेक्टिविटी विकसित है। पहला इनलैन्ड वाटर-वे तथा देश का पहला रैपिड रेल भी उत्तर प्रदेश में है।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र की परिकल्पना हेतु स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है। तीन थीम तथा 12 सेक्टर चिन्हित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विषय पर विधानमण्डल के मानसून सत्र में28 घण्टे की विशेष चर्चा की गई थी। विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की सफलता में पंचायतों की भागीदारी सर्वोपरि है। इसी क्रम में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को पत्र, बुकलेट और लीफलेट भेजे गए हैं, जिनमें विशेष क्यू0आर0 कोड व पोर्टल की जानकारी उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से आमजन अपने सुझाव साझा कर सकते हैं।अच्छी हेडलाइन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा आत्मनिर्भर पंचायतें ही बनाएंगी विकसित यूपी@2047 का आधार”

Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
- Advertisement -