फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी मुख्य अतिथि के रूप में…
फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू को रनर्स-अप का चेक उन्होंने ही सौंपा। लेकिन जब विजेता भारतीय टीम को ट्रॉफी और मेडल देने की बारी आई, तो मामला उलझ गया
BIG BREAKING
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कथित तौर पर पाकिस्तान के मंत्री और ACC चीफ मोहसिन नकवी से Asia Cup की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया
बताया जा रहा है कि स्मृति मंधाना ने स्टेज पर मोहसिन नकवी को देखा और वापस मुड़कर ग्राउंड से चली गईं
अगर यह रिपोर्ट सही है, तो…
भारतीय महिला टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी और मेडल लेने से साफ इनकार कर दिया। पोडियम पर स्थिति काफी देर तक असहज बनी रही और भारतीय खिलाड़ी मैदान से बाहर ही रहीं। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी इस दौरान भारतीय टीम के साथ नजर आए। नकवी काफी देर तक मंच पर इंतजार करते रहे, लेकिन टीम इंडिया मंच पर नहीं आई
बीसीसीआई ने समारोह के दौरान यह विकल्प दिया था कि ट्रॉफी एसीसी के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी द्वारा या विजेता बोर्ड के किसी प्रतिनिधि द्वारा दी जाए, लेकिन मोहसिन नकवी इस बात पर अड़े रहे कि वह बतौर एसीसी अध्यक्ष खुद ट्रॉफी देंगे
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूरी टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथों से एशिया कप 2026 की ट्रॉफी लेने से इसलिए इनकार किया, क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नीतिगत फैसला था
बीसीसीआई ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव और कड़वाहट के चलते भारतीय टीम किसी भी पाकिस्तानी राजनीतिक पद पर बैठे व्यक्ति या पीसीबी प्रमुख के हाथों से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी
यह पूरा घटनाक्रम साल 2025 के पुरुष एशिया कप की यादें ताजा करता है, जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम ने भी ऐसा ही रुख अपनाया था। तब भी भारतीय टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था, जिसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे और वह ट्रॉफी आज तक भारत को नहीं मिल पाई है। अब पुरुष टीम के नक्शेकदम पर चलते हुए भारतीय महिला टीम ने भी वही कड़ा रुख अपनाते हुए पीसीबी अध्यक्ष के हाथों से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया है
स्रोत: readnownews.in


