नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

Nikhil Malhotra
2 Min Read

दो कार सहित, भारी संख्या नकली व अधबने सिक्के, रुपये, डाई मशीन और औजार बरामद सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर व एसओजी,स्वाट,सर्विलांस की संयुक्त टीम ने नकली सिक्के बन…

दो कार सहित, भारी संख्या नकली व अधबने सिक्के, रुपये, डाई मशीन और औजार बरामद सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर व एसओजी,स्वाट,सर्विलांस की संयुक्त टीम ने नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार कौशिक मिली सूचना के बाद यह कार्रवाई की गयी।

पकड़े गये अभियुक्त में उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी पेन्टाहोम सोसायटी, जिरखपुर मोहाली पंजाब, हिमांशु उर्फ गुल्लू पुत्र अजय निवासी बरसी थाना तीतरो-सहारनपुर, कुलदीप पुत्र ब्रजबीर निवासी मेघाखेड़ी थाना मंडी-मुजफ्फरनगर, संतोष चौरसिया उर्फ जनार्धन पुत्र धोरन राउत निवासी लड्डूगांव थाना राजनगर मधुबनी बिहार तथा अनुराग पाल उर्फ लंकेश पुत्र पारस नाथ पाल निवासी पीपरीश रामेश्वरपुर थाना भदोही संत रविदास नगर शामिल हैं।

पुलिस ने उनके कब्जे से 1,28,000 रुपये के 6400 नकली सिक्के (20-20 के), 10,000 रुपये के 20 नोट, 5 लोहे की डाई, 8 मोबाइल, ईको स्पोर्ट कार, 6 सिक्का बनाने की मशीन, 39 बिना मोहर डाई, 20 मोहर डाई, डाई पॉलिश मशीन, 2 घिसाई पत्थर, 4 ब्रुश, 8 रेती, 5 हथौड़ी, लोहा काटने की आरी, 2 पाइप रिंच, शिकंजा, 16 रिंच, 6 पाने, पेचकश, प्लास, वर्नियर कैलीपर्स, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, ऑवन,5 लाख के अधबने सिक्के, 7 हिसाब रजिस्टर/पैड, चेक बुक और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई।

पूछताछ में बताया अब तक 70 करोड़ से ज्यादा के सिक्के बाजार, शराब ठेकों, टोल टैक्स पर चला चुके हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में अतिरिक्त निरीक्षक प्रमोद कुमार, उ. नि. राकेश कुमार, उ. नि. सत्येन्द्र शर्मा, है. का. विनोद कुमार, है. सोनू कुमार, अरुण कुमार, मिंटी, शिवम सागर, निरीक्षक राजीव कुमार सक्सेना प्रभारी एसओजी, नीरज पंवार प्रभारी स्वाट, का. अमरदीप, हरेन्द्र,अमित पंवार, अमित चिकारा, सोनू सर्विलांस शामिल रहे

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article