नानौता। नगर के मोहल्ला सरावज्ञान, ओलरा रोड स्थित एक मकान में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब चार हजार रुपये की…
नानौता। नगर के मोहल्ला सरावज्ञान, ओलरा रोड स्थित एक मकान में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब चार हजार रुपये की नकदी चोरी कर छत के रास्ते फरार हो गए। वारदात के समय मकान मालिक पूजा कराने बाहर गए थे। पंडित अमित शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह वह पूजा-पाठ कराने के लिए घर से बाहर गए थे। उनकी पत्नी सपना घर पर थीं। कुछ देर बाद वह घर के बाहर कुंडा लगाकर पड़ोस में चली गईं।
वापस लौटीं तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस पर वह छत के रास्ते घर में दाखिल हुईं। अंदर कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। तलाशी लेने पर अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब, चुटकी तथा करीब चार हजार रुपये की नकदी गायब मिली। चोरी का पता लगते ही परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित के मुताबिक चोर छत के रास्ते फरार हुआ। छत पर एक कृत्रिम छुमकी और एक रत्न पड़ा मिला।
आशंका है कि भागने की जल्दबाजी में चोर कुछ सामान छत पर ही छोड़ गया। सूचना पर थानाध्यक्ष विकास चारण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से जानकारी लेने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है
स्रोत: www.thehindipioneer.com


