आज यानी 11 सितंबर को देश के करीब 25 राज्यों में हल्की से भारी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए है…
आज यानी 11 सितंबर को देश के करीब 25 राज्यों में हल्की से भारी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर मध्यम से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है।
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के कारण भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है
12 सितंबर को भी मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश और शाम/रात को हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के बीच रहने का अनुमान है
पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। दक्षिण गुजरात, कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र के इलाकों में व्यापक रूप से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी/पूर्वी यूपी तथा बिहार में आकाशीय बिजली चमकने के साथ छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है
दूसरी ओर, असम और मेघालय के अधिकांश इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही भारी बारिश की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा व्यापक स्तर पर वर्षा दर्ज की जाएगी। पहाड़ी इलाकों में दृश्यता कम होने और भूस्खलन के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है
दक्षिण भारत के राज्यों में मानसूनी ट्रफ और तटीय परिसंचरण के कारण छिटपुट से भारी वर्षा और तेज हवाओं की गतिविधि रहेगी। केरल के तटीय एवं मध्य भागों में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। तमिलनाडु के कई इलाकों में बिजली चमकने और तेज रफ्तार (30-40 किमी/घंटा) हवाओं के साथ भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना के उत्तरी एवं पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है
तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि तटीय क्षेत्रों में 40-50 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान व हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं
स्रोत: readnownews.in


