गुरु रविदास जयंती के 650वें वर्ष पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, पंकज चौधरी ने कार्यशाला में की सहभागिता

shikha verma
1 Min Read

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की आगामी 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ कार्यशाला में सहभागिता की।

कार्यशाला के दौरान सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ गुरु रविदास जी के विचारों एवं संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अभियान को सामाजिक जुड़ाव बढ़ाने, संगठनात्मक विस्तार को गति देने और विभिन्न सामाजिक वर्गों तक पार्टी की पहुंच को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए भाजपा इस अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता और जनसंपर्क को और व्यापक बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment