दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर जारी राजनीतिक हलचल के बीच कवि और वक्ता कुमार विश्वास की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, उन्होंने अपने संदेश में किसी घटना या संगठन का सीधे तौर पर उल्लेख नहीं किया।
कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि देश के निर्माण में 140 करोड़ भारतीयों की समान भागीदारी है और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की पहचान का सबसे सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान की जिम्मेदारी केवल सैनिकों या सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी है।
अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सभी नागरिकों को अपने-अपने दायित्व ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन और परिश्रम के साथ निभाने चाहिए, ताकि विश्व मंच पर भारत का तिरंगा गर्व के साथ लहराता रहे।
उन्होंने अपने संदेश का समापन इन पंक्तियों के साथ किया— “होठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो…”
कि कुमार विश्वास ने अपने पोस्ट में दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन या पुलिस कार्रवाई का प्रत्यक्ष उल्लेख नहीं किया। ऐसे में उनके संदेश को मौजूदा घटनाक्रम से जोड़कर देखे जाने की चर्चा जरूर है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।


