दिल्ली प्रोटेस्ट में नया मोड़, अभिजीत दीपके ने कहा- अब सरकार नहीं, हम नहीं जाएंगे

shikha verma
2 Min Read

दिल्ली में नीट पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार से बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब वह और उनकी टीम सरकार से मिलने नहीं जाएगी, बल्कि अगर बातचीत करनी है तो सरकार को जंतर-मंतर आना होगा।

अभिजीत दीपके ने कहा कि उनकी पार्टी की मांगों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, कथित प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और सोनम वांगचुक समेत सभी प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग दोहराई।

उन्होंने कहा, “यह एक लंबी लड़ाई है, लेकिन हम इसे जारी रखेंगे और जीत हासिल करेंगे।” दीपके ने स्पष्ट किया कि आंदोलन अपनी तय मांगों के साथ आगे बढ़ेगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह दोबारा सरकार से बातचीत करेंगे, तो उन्होंने कहा कि अगर सरकार बातचीत करना चाहती है तो उसे जंतर-मंतर आना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सोनम वांगचुक को दोबारा प्रदर्शन स्थल पर लाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं, नीट प्रश्नपत्र लीक मामले और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज को लेकर संसद में भी विपक्ष ने सरकार को घेरा। राज्यसभा में इस मुद्दे पर हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

Share This Article
Leave a Comment