2025 में इन स्टार किड्स ने किया डेब्यू, पर्दे पर मचाई धूम

Bole India
3 Min Read

हर साल दर्जनों कलाकार ऐसे होते हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते हैं। इनमें से कुछ दशकों के दिल में अपनी जगह बना लेते हैं और कुछ ऐसे होते हैं, जो सफलता हासिल नहीं कर पाते। कुछ आते हैं संघर्ष करते हैं और नाम बनते हैं और कुछ गुमनाम हो जाते हैं।

स्टार किड्स इस इंडस्ट्री में हमेशा से ही पॉपुलर रहे हैं। हर साल सितारों को अपने बच्चों को बॉलीवुड में एंट्री करवाते देखा जाता है। साल 2025 भी ऐसा ही रहा जब कई उभरते हुए चेहरे इंडस्ट्री को मिले। चलिए हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताते हैं जो आने वाले कल का चमकता हुआ चेहरा बन सकते हैं।

आर्यन खान

आर्यन खान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज Bads of bollywood के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। इसके अलावा को द इंक्रेडिबल्स और थे लायन किंग जैसी फिल्मों में वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में काम कर चुके हैं।

शनाया कपूर

शनाया कपूर जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की चचेरी बहन है। आंखों के गुस्ताखियां में विक्रांत मैसी के साथ उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इसके पहले वह बेधड़क में नजर आने वाली थी जिसकी घोषणा 2022 में की गई थी। कुछ कारणों की वजह से इसे कैंसल कर दिया गया। विक्रांत के साथ उनका डेब्यू पसंद किया गया।

अहान पांडे

चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने अपने डेब्यू से पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया। फिल्म सैयारा में अनीत के साथ उनकी जोड़ी ने कमाल कर दिया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और दोनों सितारों ने बेस्ट डेब्यू जोड़ी का खिताब भी अपने नाम किया।

इब्राहिम अली खान

अमृता सिंह और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक ड्रामा नादानियां के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। उन्हें करण जौहर की फिल्म सरजमीन में भी देखा गया। इसके पहले वह रॉकी और आने की प्रेम कहानी में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं।

राशा थडानी

अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी ने फिल्म आजाद से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है। अपनी खूबसूरती को लेकर वह वैसे भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। फिल्म के गाने उई अम्मा में उनकी मौजूदगी ने फिल्म में चार चांद लगा दिए।

Share This Article
Leave a Comment