जगतगुरु परमहंसाचार्य ने गौ हत्या पर संसद में व्यापक चर्चा की मांग की

Bole India
1 Min Read

अयोध्या: तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य ने देश में गौ हत्या को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद में इस विषय पर विस्तृत चर्चा कराने की मांग की है।

परमहंसाचार्य ने सभी सांसदों से यह स्पष्ट करने की अपील की है कि वे गौ हत्या के पक्ष में हैं या विरोध में। उन्होंने इसे केवल पशु संरक्षण का मामला नहीं, बल्कि आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा मुद्दा बताया।

पत्र में उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 48 का हवाला देते हुए कहा कि राज्य को दुधारू और उपयोगी पशुओं की हत्या रोकने का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद देश में गौ हत्या पूरी तरह नहीं रुकी है, जिसे लेकर वे चिंता जता रहे हैं।

जगतगुरु परमहंसाचार्य ने संसद से इस विषय पर ठोस और प्रभावी पहल करने की अपील की है, ताकि गौवंश संरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके और देश में धार्मिक और सांस्कृतिक संवेदनाओं का सम्मान बना रहे।

Share This Article
Leave a Comment