खंडवा में हड़कंप, रीवा में तैनात कांस्टेबल ने की आत्महत्या

shikha verma
2 Min Read

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बड़वानी निवासी हनी सिंह के रूप में हुई है, जो रीवा जिले में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात था।

छुट्टी पर घर आया था पुलिसकर्मी

जानकारी के अनुसार हनी सिंह कुछ दिनों की छुट्टी लेकर अपने गांव बड़वानी गया था। वह ड्यूटी से 5 दिन की छुट्टी पर निकला था और इसी दौरान खंडवा में उसकी मौत की खबर सामने आई।

घटना खंडवा के पदमनगर थाना क्षेत्र में इंदौर हाईवे पर बालाजी धाम कॉलोनी के पास की है, जहां पेड़ से लटका शव मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

बैग से हुई पहचान

पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पास मिले बैग और दस्तावेजों के आधार पर पहचान की। बाद में उसकी पहचान हनी सिंह के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

20 दिन पहले हुई थी सगाई

परिवार और स्थानीय जानकारी के अनुसार हनी सिंह की करीब 20 दिन पहले ही सगाई हुई थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है।

जांच जारी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और संबंधित विभाग से पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment