सोनभद्र मे समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया योगी सरकार मे कानून बेवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है

Bole India
2 Min Read

सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर क़ानून व्यवस्था को लेकर बड़ा हमला बोला है।
जिला मुख्यालय पर हुए विरोध प्रदर्शन में सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार और दलितों पर अत्यधिक हिंसा बढ़ी है।
सपा नेताओं का कहना है कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है
और जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।

VO : सोनभद्र जनपद के पशु चिकित्सालय के समीप
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव प्रमोद यादव ने किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित हैं, जबकि दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं।
प्रमोद यादव ने एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा
कि महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में उत्तर प्रदेश देश में सबसे ऊपर है महिला अपराध के 66 हज़ार से अधिक मामले सिर्फ यूपी में दर्ज किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार के पास कानून व्यवस्था को लेकर कोई ठोस नीति नहीं है, प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सोनभद्र में भी हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।
हर दूसरे दिन चोरी, मारपीट और लूट जैसी घटनाएं आम हो गई हैं,
लेकिन प्रशासन बेखबर है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं,
जबकि आम जनता खौफ के साये में जी रही है।
कहा कि इस सरकार में किसानों की आवाज़ को दबाया जा रहा है, और विरोध करने पर उन पर लाठीचार्ज तक किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए
और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और दलितों के सम्मान की बात सिर्फ मंच तक सीमित है।
ज़मीनी हकीकत यह है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment