सोनभद्र के दुद्धी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजखड़ घाटी,हाथीनाला–दुद्धी मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचती है और जब ट्रक की तलाशी ली जाती है, तो अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप सामने आती है। ट्रक संख्या UP 63 T 6441 से 326 पेटियों और 169 बोरियों में भरी कुल 15,669 बोतलें, जिसकी कुल मात्रा करीब 5960 लीटर आंकी गई। बरामद शराब में मैकडॉवेल्स नंबर वन और रॉयल स्टैग जैसी ब्रांडेड शराब शामिल थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए
दुद्धी थाना पुलिस ने मु0अ0सं0 308/2025 के तहत BNS की गंभीर धाराओं और आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई और विवेचना के दौरान तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई नाम सामने आए। ट्रक चालक, ट्रक मालिक, दिल्ली की फर्म और ट्रांसपोर्टर तक की भूमिका उजागर हुई। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली
जब आज 18 दिसंबर 2025 को
वांछित अभियुक्त बलजिन्दर सिंह उर्फ हनी को रेलवे स्टेशन रोड, दुद्धी से सुबह करीब 08:40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक मारुति ब्रेजा कार,
तीन मोबाइल फोन जिनमें iPhone और एंड्रॉयड शामिल हैं, और 4100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद इस पूरे अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क के और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
सोनभद्र : सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता 65 लाख की अवैध शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment
Leave a Comment

