राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी आज अयोध्या पहुंचे।

Bole India
1 Min Read

बस्ती में होने वाली आगामी रालोद रैली की तैयारियों का जायज़ा लेने आए थे।

अयोध्या के सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रैली की रणनीति पर चर्चा की।

त्रिलोक त्यागी ने कहा — रालोद एनडीए गठबंधन का हिस्सा है और आगे भी रहेगा।

उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में एनडीए को और मज़बूत बनाया जाएगा।

2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन के कमजोर रहने की बात भी स्वीकार की।

बिहार की राजनीति पर बोले — नीतीश कुमार ईमानदार और चौधरी चरण सिंह के सच्चे शिष्य हैं।

30 अक्टूबर को बस्ती में सरदार पटेल जयंती पर बड़ी रैली आयोजित होगी।

इस रैली में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी होंगे मुख्य अतिथि।

त्यागी ने कहा — धर्म, जाति और वर्गों की एकता आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है ताकि समाज में विघटन फैलाने वाली ताकतों को रोका जा सके।

Share This Article
Leave a Comment