सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह और माता साहिब कौर का पवित्र जोड़ा साहिब सिख समुदाय के लिए अत्यंत श्रद्धा का प्रतीक है।

Bole India
1 Min Read

यह यात्रा प्रदेश के 16 जिलों मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, कानपुर, प्रयागराज व बनारस से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के जरिए भाजपा सियासी समीकरण भी साधेगी।

सिख समुदाय के लोग इस यात्रा का उद्देश्य गुरु परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार के साथ-साथ सामाजिक समरसता का संदेश देना बताया गया है।

बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया है कि 28 अक्टूबर को उन्नाव होते हुए यात्रा कानपुर पहुंचेगी। शहर के विभिन्न गुरुद्वारा व जगह पर यात्रा का भ्रमण करेगी। जहां पर उनका स्वागत सत्कार किया जाएगा ।

29 को कानपुर से फतेहपुर, खागा होते हुए प्रयागराज यात्रा पहुंचेगी। 30 को यह यात्रा प्रयागराज से हंडिया, औराई होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। यहां से यात्रा सासाराम बिहार निकल जाएगी। नगर में यात्रा भ्रमण के दौरान जहां भी यात्रा गुजरेगी वहां धार्मिक सभाएं और संत संवाद कार्यक्रम भी होंगे। पार्टी ने यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए हर जिले में रूट, मीडिया, आवास और भोजन प्रमुखों की टीम बनाई है। यात्रा बेड़े में 150 साधु-संत और कार्यकर्ता इस यात्रा का हिस्सा हैं। प्रत्येक जिले में स्वागत कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन होंगे।

Share This Article
Leave a Comment