पर्दे पर नजर आएगी कटरीना कैफ और अनन्या पांडे की जोड़ी? इस कल्ट फिल्म के सीक्वल पर आया अपडेट

Bole India
3 Min Read

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में होती है। उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। फिलहाल उन्हें अपना मॉम टू बी पीरियड एंजॉय करते हुए देखा जा रहा है। वो एक्टिंग से ब्रेक पर चल रही है और आने वाले मेहमान के स्वागत की तैयारी में लगी हुई हैं।

अब कटरीना कैफ की प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर एक खबर सामने आ रही है। यह बताया जा रहा है कि यह उनकी पुरानी फिल्म का सीक्वल हो सकती है। फिल्म के डायरेक्टर में इस बारे में चर्चा की है और बताया है की अनन्या पांडे कटरीना की छोटी बहन के किरदार में नजर आ सकती हैं। चलिए जान लेते हैं कि यहां पर किस फिल्म की बात हो रही है।

इस फिल्म के सीक्वल की चर्चा तेज

बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर सफलता भले ही ना मिली हो लेकिन टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के बीच उन्हें खास जगह मिली है। कोरियोग्राफर फराह खान की फिल्म तीस मार खां भी इन्हीं में से एक है। 15 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने 65 करोड रुपए की कमाई की थी।

हाल ही में फराह और अनन्या पांडे काजोल और ट्विंकल के शो पर पहुंचे तब डायरेक्टर को इस बार में बात करते हुए देखा। उन्होंने कहा कि ये जेन जी के लिए एक कल्ट फिल्म है। इंटरनेट मीडिया पर मुझे इसका पार्ट 2 बनाने की मांग की जाती है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इसके पार्ट से जुड़ी हुई कोई खबर है तब फराह के बोलने से पहले ही अनन्या ने पूछा कि क्या मैं इस फिल्म में हो सकती हूं। इस पर फराह ने कहा कि हां तुम कटरीना की छोटी बहन सकती हो। वैसे यह सिर्फ बातें हैं इस मामले में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की जा सकती। हालांकि, ये अक्षय कुमार की कल्ट फिल्मों में से एक है।

कटरीना बनने वाली हैं मां (Katrina Kaif)

एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी जिंदगी में नए मेहमान का आगमन करने वाली हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने पति विक्की कौशल के साथ सोशल मीडिया पर इस बारे में अनाउंसमेंट किया था। वो जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देंगी।

Share This Article
Leave a Comment