नीना गुप्ता 66 साल की उम्र में प्रेग्नेंट? वायरल फोटो ने मचाया हंगामा, असली सच्चाई जानिए!

Bole India
2 Min Read

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने हाल ही में 66 साल की उम्र में प्रेग्नेंट होने की खबरों पर विराम लगा दिया है। हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया कि वायरल तस्वीरों में उनके पेट के दिखने का कारण साड़ी के मोटे कपड़े थे, न कि प्रेग्नेंसी।

नीना गुप्ता ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, जो आप लोग देख रहे हैं वो साड़ी के मटेरियल मोटा होने की वजह से ऐसा दिख रहा है। लेकिन मैं खुश हूं कि लोग इस तरह की खबरों पर ध्यान दे रहे हैं, इससे लगता है कि हम एक देश के तौर पर तरक्की कर रहे हैं।”

नीना गुप्ता ने 32 से अधिक पुरस्कार अपने नाम किए हैं, जिनमें नेशनल अवॉर्ड भी शामिल है। 66 साल की उम्र में भी उनका अभिनय का जुनून वही है जो उन्होंने 1994 में फिल्म ‘वो छोकरी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीतने के समय दिखाया था।

नीना की लाइफ का एक बड़ा हिस्सा संघर्ष से भरा रहा है। 1989 में उन्होंने बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया। उस समय मसाबा के पिता वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स थे, जिन्होंने शादी करने से मना कर दिया था। इसके बावजूद नीना ने अकेले ही मां बनने का फैसला किया और बेटी को पाला।

शुरुआत में फिल्म ‘सात साथ नाम’ और ‘गांधी’ जैसी फिल्मों से उन्होंने करियर की शुरुआत की। मुश्किल दौर और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद नीना ने मेहनत से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई और आज भी फिल्मी दुनिया में एक खास मुकाम रखती हैं।

Share This Article
Leave a Comment