मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा से सपा विधायक मोहम्मद फहीम SIR को NRC का प्रथम चरण बताकर लोगों को फार्म जरूर भरने की हिदायत दे रहे हैं। लोगों को SIR के बारे में समझाने और और परेशानियां हल करने के लिए अपने कार्यालय पर एक कैंप भी लगाया हुआ है। इतना ही नहीं सपा विधायक मोहम्मद फहीम अपने विधानसभा क्षेत्र में सायकिल से घूमकर लोगों को फार्म भरने के लिए बोल रहे हैं। सपा विधायक ने अपनी सायकिल पर एक बोर्ड भी लगाया हुआ है जिसपर SIR PDA प्रहरी लिखा हुआ है।
सपा विधायक ने मीडिया को बताया कि ये बड़ी जिम्मेदारी है, लोगों के घर ना कोई पर्ची पहुंच रही है ना फार्म पहुंच रहे हैं ना लिस्ट की व्यवस्था है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए हैं सायकिल पर उतरना पड़ा। पचासों को लोगों के घरों पर हमने फार्म पहुंचाने का कार्य किया है। हम लोगों के बीच जाकर जागरूकता का कार्य किया लोग इस फार्म को इसलिए भरें कि ये बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर वोट नहीं होगा तो हमारी नागरिकता नहीं मानी जाएगी।
सपा विधायक ने साफ साफ कहा इसमें PDA को टारगेट किया जा रहा उन्हीं के वोट काटे जा रहे हैं साजिश चल रही है। हमारी कोशिश है ना कटने दिया जाए।


