मनोज पांडेय और भूपेंद्र चौधरी को नई जिम्मेदारी, यूपी में मंत्रियों के प्रभार में बदलाव

shikha verma
2 Min Read

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों की सूची में बड़ा फेरबदल किया है। हाल ही में कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि यह बदलाव 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से किया गया है।

नई सूची के अनुसार, भूपेंद्र चौधरी को आगरा और कासगंज की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मनोज पांडे को सीतापुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। अन्य नए प्रभारों में अजीत पाल को फतेहपुर, समेन्द्र तोमर को मुजफ्फरनगर, सुरेंद्र दिलेर को बुलंदशहर और हंसराज विश्वकर्मा को सोनभद्र की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा वरिष्ठ मंत्रियों को भी उनके प्रभार वाले जिलों में बदलाव किया गया है। कई कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को नए जिलों की जिम्मेदारी देकर प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।

सरकार ने विभिन्न मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी बनाकर जमीनी स्तर पर निगरानी और विकास कार्यों को तेज करने का लक्ष्य रखा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फेरबदल आने वाले चुनावों को देखते हुए संगठन और सरकार की रणनीति का हिस्सा है, जिससे जिलों में पार्टी की पकड़ और मजबूत की जा सके।

Share This Article
Leave a Comment