यूपीएसएसएससी की बड़ी पहल, परीक्षा के 24 घंटे में जारी हुई प्रोविजनल आंसर शीट

shikha verma
3 Min Read

प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने की दिशा में योगी सरकार की पहल के तहत उत्तर प्रदेश में एक और महत्वपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया पूरी हुई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/08 सोमवार, 23 अगस्त को संपन्न हुई।

परीक्षा के महज 24 घंटे के भीतर आयोग ने इसकी प्रोविजनल आंसर शीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। आयोग ने परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को प्रोविजनल उत्तर कुंजी देखने की सुविधा उपलब्ध कराई है।

30 अगस्त तक देख सकेंगे प्रोविजनल आंसर शीट

यूपीएसएसएससी के अनुसार, मुख्य परीक्षा से संबंधित प्रोविजनल आंसर शीट आयोग की वेबसाइट पर 30 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर आयोग की वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा विभिन्न विभागों में विज्ञापित पदों पर चयन के लिए आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर शीट जारी होने से अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों का मिलान करने और परीक्षा परिणाम को लेकर प्रारंभिक आकलन करने का अवसर मिलेगा।

समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही परीक्षा प्रक्रिया

योगी सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शिता और शुचिता के साथ कराने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। सरकार के अनुसार, पिछले नौ वर्षों में नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

इसी क्रम में परीक्षा संपन्न होने के 24 घंटे के भीतर प्रोविजनल आंसर शीट जारी किया जाना परीक्षा प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है उत्तर कुंजी

अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर शीट देख सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उत्तर कुंजी का अवलोकन करने की सलाह दी है।

प्रोविजनल आंसर शीट 30 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी, जिसके बाद आयोग आगे की चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी करेगा।

Share This Article
Leave a Comment