खिताबी हैट्रिक के लिए सबालेंका तैयार, अमेरिकी ओपन फाइनल में रायबाकिना से होगी टक्कर

Nikhil Malhotra
4 Min Read

न्यूयॉर्क। विश्व की नंबर एक रैंकिंग गंवाने के बावजूद एरिना सबालेंका के इरादे मजबूत हैं और अब उनकी नजर लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रचने प…

न्यूयॉर्क। विश्व की नंबर एक रैंकिंग गंवाने के बावजूद एरिना सबालेंका के इरादे मजबूत हैं और अब उनकी नजर लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रचने पर टिकी है। पिछली दो बार की चैंपियन सबालेंका शनिवार को महिला एकल फाइनल में एलेना रायबाकिना से भिड़ेंगी, जिनके नाम सोमवार से विश्व की नई नंबर एक खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा

रायबाकिना ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान अपने नाम पर सुनिश्चित कर दिया था लेकिन उनके लिए महिला एकल का खिताब जीतना आसान नहीं होगा क्योंकि पिछली दो बार की चैंपियन सबालेंका लगातार तीसरा खिताब जीतने के लिए प्रतिबद्ध दिखती हैं। अमेरिकी ओपन में महिला वर्ग में आखिरी बार सेरेना विलियम्स ने 2012 से लेकर 2014 तक चैंपियन बनकर खिताबी हैट्रिक पूरी की थी

सबालेंका ने कहा, ‘मैं फाइनल में जगह बनाने के लिए प्रतिबद्ध थी। मैं निश्चित रूप से खिताब जीतने के लिए बेताब हूं। रायबाकिना ने सेमीफाइनल में कोको गॉफ को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर महिला टेनिस की शीर्ष दो खिलाड़ियों के बीच मुकाबले का रास्ता साफ किया

सबालेंका ने पहले सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला को 7-5, 6-2 से हराया। पहले सेट में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन सबालेंका को दूसरा सेट जीतने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। सबालेंका इस समय डब्ल्यूटीए रैंकिंग में नंबर एक जबकि रायबाकिना नंबर दो पर हैं। सबालेंका के शनिवार को होने वाले फाइनल में जीत हासिल करने पर भी सोमवार को यह स्थिति बदल जाएगी। सबालेंका लगातार 99 सप्ताह से शीर्ष पर बनी हुई हैं।

रायबाकिना ने सत्र की शुरुआत आॅस्ट्रेलियन ओपन जीतकर की, जिसके फाइनल में उन्होंने सबालेंका को हराया था

Current No. 1 vs the incoming No. 1

For a US Open title 🏆 pic.twitter.com/srEEKJMepQ

US Open Tennis (@usopen) September 11, 2026

सबालेंका का इसके बाद प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था जिससे रायबाकिना को लगातार आगे बढ़ने का मौका मिलता रहा। सबालेंका ने कहा, ”शीर्ष पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत लगती है। नंबर एक स्थान पर बने रहना मेरा लक्ष्य था लेकिन अब मैं कुछ खास नहीं कर सकती। सत्र के बीच में मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। एलेना में बहुत अच्छा खेल दिखाया और मुझसे नंबर एक स्थान छीन लिया।

” दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अधिक संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें गॉफ ने अंतिम दो सेटों में पिछड़ने के बाद वापसी करने की कोशिश की, लेकिन रायबाकिना ने उनके प्रयासों पर पानी फेर दिया

गॉफ ने शानदार शुरुआत की और पहला सेट आसानी से जीत लिया। इसके बाद हालांकि रायबाकिना ने अच्छी वापसी की और अंतिम दो सेट जीतकर फाइनल में जगह बनाई। रायबाकिना ने कहा ”मैंने गहरी सांस ली, खुद से सकारात्मक बातें करने की कोशिश की और खुद से कहा कि मुझे लड़ना होगा और अच्छा टेनिस खेलने की कोशिश करनी होगी। ” गॉफ दूसरे सेट में 4-1 से पीछे चल रही थीं लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 4-4 कर दिया। रायबाकिना ने हालांकि अगले दो गेम जीतकर मैच को निर्णायक सेट तक पहुंचा दिया।

तीसरे सेट में रायबाकिना 5-3 से आगे थी और मैच के लिए सर्विस कर रही थी लेकिन गॉफ ने ब्रेक लेकर खुद को एक और मौका दिया लेकिन वह अपनी सर्विस नहीं बचा पाई

Australian Open: Rybakina 🏆 Indian Wells: Sabalenka 🏆

A third hard court final this year awaits in New York! pic.twitter.com/SIvsog005G

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article