रुवार को मजदूरी करने के लिये घर से निकला था मृतक। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने की थी तलाश। आज शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान और शव के पास खून से सना ईंट पड़ा होने से हत्या की पुष्टि। सौरिख थाना क्षेत्र के काकरकुई गांव के बाहर सड़क पर पड़ा मिला शव। मृतक काकरकुई का रहने वाला श्याम सुंदर। पिता ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा। एसपी विनोद कुमार ने मौके पर पहुंच की जांच। सौरिख थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार को जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश।
