देवरिया जनपद के सदर तहसीलबार एसोसिएशन ने पूर्व मंत्री राकेश कुमार मल्ल की जमीन पर कब्ज़ा के नीयत से जबरन जुताई और बुआई पाटीदारों द्वारा किया जा रहा था जिसका विरोध परिवार द्वारा किया गया तभी पाटीदारों ने अधिवक्ता की भाभी को गाली गुप्ता देते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया
घटना की शिकायत सदर कोतवाली देवरिया में लिखित दिया गया
आरोप है कि जब उनकी भाभी ने विरोध किया तो उनके साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज की गई। इसके बावजूद कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि अधिवक्ताओं पर ही फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया।
इस मामले में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सामंत मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कोतवाल के खिलाफ धरना दिया और उनकी तत्काल हटाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर कोतवाल विनोद सिंह को नहीं हटाया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे और सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।
यह मामला देवरिया में कानून व्यवस्था और न्याय की स्थिति पर सवाल खड़े करता है।
स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं का कहना है कि कोतवाल की निष्क्रियता और पक्षपातपूर्ण रवैया इस मामले को और गंभीर बना रहा है।


