नई दिल्ली। ईशा फाउंडेशन ने नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई अचानक बाढ़ के बाद की स्थिति को लेकर नया अपडेट जारी किया है। ईशा सेक्रेड वॉक्स की कोऑर्डिनेटर मां गंभीरी ने ब…
नई दिल्ली। ईशा फाउंडेशन ने नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई अचानक बाढ़ के बाद की स्थिति को लेकर नया अपडेट जारी किया है। ईशा सेक्रेड वॉक्स की कोऑर्डिनेटर मां गंभीरी ने बताया कि बाढ़ के बाद क्या हालात हैं और ईशा के स्वयंसेवक कैसे हरसंभव मदद पहुंचा रहे हैं। फाउंडेशन ने बताया कि नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ को दो हफ्ते बीत चुके हैं। इस दुखद आपदा से प्रभावित परिवारों और नेपाल के व्यापक समुदायों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं, जो अभी भी इस तबाही के परिणामों का सामना कर रहे हैं।
इस समय उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता प्रभावित परिवारों की मदद करना है। जैसे ही उन्हें कोई सत्यापित जानकारी मिलेगी, वे परिवारों के साथ साझा करेंगे। ईशा फाउंडेशन चीनी, भारतीय और नेपाली अधिकारियों के साथ-साथ भारत, नेपाल और चीन में 19 देशों के संबंधित दूतावासों के साथ नियमित संपर्क में है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के 77 प्रतिभागी और 3 स्वयंसेवक अब भी लापता है
स्रोत: www.thehindipioneer.com


