ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी ने नेताओं का स्वागत किया

Nikhil Malhotra
2 Min Read
PM shakes hands with the leaders of the 18th BRICS Summit at the Bharat Mandapam, in New Delhi on September 13, 2026.

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन पहुंचे नेताओं का स्वागत किया। संयुक्त राष्ट्र के…

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन पहुंचे नेताओं का स्वागत किया। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा, बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्टे नदायिशिमिये, वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव, फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर.

मार्कोस, और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद उन नेताओं में शामिल थे जो सम्मेलन के दूसरे दिन भारत मंडपम पहुंचे। ब्रिक्स और आउटरीच देशों के नेता रविवार को एक ओपन सेशन करेंगे, जिसमें इस साल की थीम ‘रेसिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी: इनक्लूसिव ग्लोबल ग्रोथ के लिए भविष्य को आकार देना’ के मुख्य पिलर्स पर फोकस किया जाएगा।

इस दौरान नेता आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे और सदस्य देशों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार करेंगे। इससे पहले शनिवार को ब्रिक्स देशों ने “नई दिल्ली घोषणा-पत्र” को अपनाया। इस घोषणा-पत्र में भारत की सराहना की गई

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article