रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज 2’ की रिलीज बस 9 दिन दूर है। महंगी टिकट होने के बावजूद फिल्म के शो पहले ही हाउसफुल जा रहे हैं। प्री-रिलीज़ बुकिंग में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है।
एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड
फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में 20 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। 18 मार्च को चुनिंदा शहरों में प्रीव्यू शो होंगे और 19 मार्च को ग्रैंड रिलीज़ की जाएगी। प्रीव्यू शो की इतनी मांग है कि महंगी टिकटों के बावजूद सभी सीटें जल्दी ही भर गई हैं।
प्रीमियम टिकट के बावजूद जबरदस्त डिमांड
‘धुरंधर 2’ की टिकटें आम बॉलीवुड फिल्मों की तुलना में काफी महंगी हैं। मेट्रो शहरों में रेगुलर टिकट ₹600–₹900 में बिक रहे हैं, जबकि IMAX शो के लिए दर्शकों को ₹1,000 से अधिक खर्च करना पड़ रहा है। मुंबई के INOX मेगाप्लेक्स, बोरीवली में एHousefull Shows and Crores in Earnings: ‘Dhurandhar 2’ Breaks Box Office Record Even Before Release!क रिक्लाइनर सीट की कीमत ₹3,100 तक पहुंच गई है। दिल्ली के PVR, सिलेक्ट सिटी वॉक में भी रिक्लाइनर टिकट ₹2,400 में बिक रही हैं।
देशभर में हिंदी वर्ज़न की औसत टिकट कीमत ₹418 है, जबकि डॉल्बी सिनेमा में ₹759 तक जाती है। कन्नड़ डब के लिए ₹445 और तेलुगु वर्ज़न के लिए ₹230 औसत कीमत है। तमिलनाडु में कीमत ₹166 तक कैप होने के कारण टिकट किफायती हैं।
एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड
रिलीज़ से आठ दिन पहले ही लगभग 3 लाख टिकटें बिक चुकी हैं, जिससे 15 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई हो चुकी है। फिल्म विशेषज्ञ मानते हैं कि इस गति से बुकिंग होने पर यह फिल्म पवन कल्याण की फिल्म ‘OG’ द्वारा बनाए गए 25 करोड़ के पैन-इंडिया रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।
‘धुरंधर 2’ की कहानी
आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म, पहले भाग का सिक्वल है। रणवीर सिंह इस बार भी पाकिस्तान में एक भारतीय जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, दानिश पंडोर, राकेश बेदी और सारा अर्जुन शामिल हैं।
साल 2025 में रिलीज़ हुए पहले भाग ने 1,300 करोड़ की कमाई कर बॉलीवुड में इतिहास रच दिया था। ‘धुरंधर 2’ इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए नए रिकॉर्ड्स बनाने के लिए तैयार है।
