गायकवाड़-तिलक की शानदार साझेदारी, भारत ए का 277 का स्कोर

shikha verma
1 Min Read

श्रीलंका के डांबुला में खेले जा रहे इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मुकाबले में भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन का स्कोर खड़ा किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 2 रन ही बना सके। दोनों सलामी बल्लेबाज जल्द पवेलियन लौट गए। इसके बाद प्रियांश आर्य भी 32 रन बनाकर आउट हुए और टीम 69 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी।

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और 150 रनों की अहम साझेदारी की। गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने लिस्ट-ए करियर का 21वां शतक पूरा किया और 101 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने 60 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

अंतिम ओवरों में सूर्यांश शेडगे और आयुष बडोनी ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को मजबूती दी। शेडगे ने 14 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, जबकि बडोनी ने 24 रनों का योगदान दिया।

भारत ए ने आखिरी 5 ओवरों में 52 रन जोड़कर कुल स्कोर 277 तक पहुंचाया, जिससे टीम एक सम्मानजनक स्थिति में पहुंच गई।

Share This Article
Leave a Comment