अर्जुन तेंदुलकर पहली बार मैदान में, लखनऊ ने पहले बल्लेबाज़ी चुनी

shikha verma
2 Min Read

LSG vs PBKS में बड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। इसके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाज़ी के लिए मैदान में उतरी।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद कहा कि यह उनके लिए “करो या मरो” जैसा मैच है और टीम पूरा जोर लगाएगी।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि पिच बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों के लिए अनुकूल है और यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है। उन्होंने फैंस से इस सीजन की कठिनाइयों के लिए माफी भी मांगी।

इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा रही अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू की। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें इस मैच में पहली बार खेलने का मौका दिया है।

लखनऊ ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव किए हैं, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर और अर्शिन कुलकर्णी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं पंजाब किंग्स ने भी दो बदलाव करते हुए मार्को जानसेन और विजयकुमार वैशाक को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल शामिल हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान को शामिल किया गया है।

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है, खासकर पंजाब के लिए जो प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए जीत जरूरी है।

Share This Article
Leave a Comment