जयपुर से लेकर चित्तौड़गढ़ तक, राजस्थान सरकार ने किया 65 IAS अधिकारियों का तबादला

Bole India
2 Min Read

राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात 65 आईएएस अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी किया। इसमें 25 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) के साथ-साथ कई प्रमुख सचिव और विशेष सचिव भी शामिल हैं। जयपुर के जिलाधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) का सचिव नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव के रूप में उत्सव कौशल और अमित शर्मा को तैनात किया गया है। वित्त (बजट) विभाग के शासन सचिव राजन विशाल को जल जीवन मिशन का निदेशक बनाया गया है।

25 जिलों के नए DM

  • जयपुर: संदेश नायक
  • जैसलमेर: अनुपमा जोरवाल
  • जोधपुर: आलोक रंजन
  • उदयपुर: गौरव अग्रवाल
  • बाड़मेर: चिन्मय गोपाल
  • प्रतापगढ़: शुभम चौधरी
  • सीकर: आशीष मोदी
  • फलोदी: अंकित कुमार सिंह
  • बारां: बालमुकुंद असावा
  • बीकानेर: निशांत जैन
  • टोंक: टीना डाबी
  • पाली: रविंद्र गोस्वामी
  • सिरोही: रोहिताश सिंह तोमर
  • बूंदी: हरफूल सिंह यादव
  • डीडवाना-कुचामन: अवधेश मीणा
  • नागौर: देवेंद्र कुमार
  • करौली: अक्षय गोदारा
  • दौसा: सौम्या झा
  • खैरथल-तिजारा: अतुल प्रकाश
  • डूंगरपुर: देशल दान
  • सलूम्बर: मोहम्मद जुनेद पीपी
  • डीग: मयंक मनीष
  • कोटपूतली-बहरोड़: अपर्णा गुप्ता
  • श्रीगंगानगर: अमित यादव
  • चित्तौड़गढ़: डॉ. मंजू

अन्य प्रमुख IAS अधिकारियों के नए पद

  • डॉ. जोगाराम – सचिव, पंचायती राज विभाग & निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • कन्हैया लाल स्वामी – संभागीय आयुक्त, जोधपुर
  • नकाते शिवप्रसाद मदन – प्रबंध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा, विकास और IT सेवाएं
  • शिवांगी स्वर्णकार – विशेष सचिव, वित्त विभाग
  • ओमप्रकाश कसेरा – आयुक्त, जयपुर नगर निगम
  • नम्रता वार्ष्णेय – विशेष सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग
  • अरविंद पोसवाल – आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल
  • डॉ. रश्मि शर्मा – निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान
  • लक्ष्मी नारायण मंत्री – आयुक्त, उदयपुर और देवस्थान विभाग

इस फेरबदल का उद्देश्य राज्य प्रशासन में गति लाना और जिलों में बेहतर प्रशासनिक तंत्र सुनिश्चित करना बताया गया है।

Share This Article
Leave a Comment